गायत्री शिक्षा निकेतन हाई स्कूल आदित्यपुर के संस्थापक समाजसेवी स्व योगेंद्र प्रसाद यादव के स्मृति में आदित्यपुर विकास समिति की ओर से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में गायत्री देवी ने न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय आदित्यपुर- 1 के मुख्य द्वार के निकट लोहे की जाली सहित 10 अशोक वृक्ष लगाए। इससे पहले विद्यालय पहुंचने पर स्कूल की छात्र छात्राओं ने मुख्य अतिथि गायत्री देवी का भव्य स्वागत किया।

इससे पहले गायत्री देवी, सत्यप्रकाश सुधांशु, मंजू देवी, कुमारी स्वीटी, विद्यार्थी, प्रो संजय कुमार, उमेश प्रसाद यादव, डॉ रवि रंजन, प्रदीप सिंह, वीरेंद्र यादव ने विद्यालय के लगभग 100 छात्र छात्राओं को स्कूल की प्राचार्य राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित संध्या प्रधान की मौजूदगी में शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गायत्री देवी ने अभिभावकों से बालिकाओं के शिक्षा पर और अधिक ध्यान देने की अपील की। जरूरत पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, स्वागत भाषण जगदीश नारायण चौबे एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य संध्या प्रधान ने किया। इसे सफल बनाने जगदीश नारायण चौबे, पीके झा, अधिवक्ता संजय कुमार, बैजू यादव, कैलाश शाह, पूर्व पार्षद मनीराम महतो समेत शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं का योगदान रहा।
