

नोवामुंडी,9 अक्टूवर: बेलवर्न के साथ ही नोआमुंडी में सभी पंडालों के पट खोल दिए जाएंगे और गुरूवार की अहले सुबह से दुर्गा माँ की विधिवत पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी. बता दें कि नोआमुंडी में काफी धूमधाम से दुर्गा पूजा मनायी जाती है.


नोआमुंडी बाजार स्थित दुर्गा पूजा पंडाल इस बार भी काफी सुंदर बनाया गया है. रेलवे स्टेशन बस्ती और संग्रामसाई में भी माँ दुर्गा पूजा पंडाल भव्य रूप दिया गया है. टाटा स्टील


कैंपों में बालीझरन,सेंटर कैंप और जोजो कैम्प में काफी धूम धाम से दुर्गा पूजा मनायी जाती है.सेंट्रल कैंप और जोजो कैम्प का पूजा पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा. सेन्टर कैंप में बच्चों के लिए नाव और झूला लगाया गया है. यहाँ मेला लगाया जाएगा. नोआमुंडी में कुल 6 जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर मां की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है.
