
कांड्रा। श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी, कांड्रा बाजार की ओर से काली मंदिर प्रांगण में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी काली पूजा के आयोजन एवं तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पूजा को व्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से बप्पा पात्रो को पुनः अध्यक्ष चुना गया। कमेटी के सदस्यों ने आगामी काली पूजा को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित करने तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्णय लिया।
नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारी
अध्यक्ष: बप्पा पात्रो
उपाध्यक्ष: मनीष प्रसाद, रंजीत नाथ सेन, बिपिन वार्ष्णेय, मनोज साव
सचिव: बिरू घटवारी
सचिव मंडल: राहुल रजक, गिरीश वार्ष्णेय, अमरदीप नंदी
कोषाध्यक्ष: दिलीप दे, रंजीत मोदक, मनोज (बाबू), सुनील ठाकुर
मुख्य संरक्षक: होनी सिंह मुंडा, लाल बाबू महतो, राम हंसदा, मनोज मार्डी
सोशल मीडिया प्रभारी: प्रदीप कुमार चंदन दे, केo दुर्गा राव,
संरक्षक: कुन्नू घटवारी, अशोक वार्ष्णेय, राजू प्रसाद, संजीव वर्मा, यशपाल सिंह, राहुल सिंघा, विमान सेनापति, अमर दे
बैठक में पूजा की तैयारियों, आयोजन की व्यवस्थाओं एवं सदस्यों की जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कमेटी ने काली पूजा को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की।
