
मुसाबनी । पूर्बी बदिया आजीविका महिला संकुल स्वावलम्बी सहयोग समिति लिमिटेड (सीएलएफ ) की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पार्षद श्री बाघराय मार्डी, पूर्वी बदिया पंचायत के मुखिया हलयानी मुंडू, पश्चिम मुसाबनी पंचायत मुखिया श्रीमती बसंती सोरेन, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रकाश हेस्सा, मनरेगा बीपीओ बंधु महतो, बैंक ऑफ़ इंडिया मुसाबनी के कुंदन कुमार महतो जेएमएम सुरदा पंचायत सचिव श्री कमलकांत भट्टाचार्य जेएमएम प्रखंड सचिव श्री महेश्वर हंसदा आदिम जनजाति उत्थान मंच के जिला अध्यक्ष श्री लोबिन सबर आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।

आम सभा में एफटीसी ब्रजमोहन एडमिन रुक्मणी पत्रों, कंप्यूटर सहायक सुनीता मुर्मू, पीआरपी माधुरी केरकेट्टा चिंकी प्रिया टुडू, क्लस्टर अध्यक्ष माया मार्डी सचिव नामित शर्मा कोषाध्यक्ष शकुंतला नायक चंपावती मार्डी, माया बेरा, मलहो मार्डी, यशोदा मार्डी एवं स्वयं सहायता समूह , ग्राम संगठन, क्लस्टर संगठन एवं महिला समिति सदस्य उपस्थित थे स्वयं सहायता समूह की करीब 250 महिलाएं शामिल हुई आमसभा के दौरान वर्ष 2025 26 में किए गए आजीविका संबंधी कार्य एवं वित्तीय समावेशन ओएसएफ ,

आईएफसी समेत अन्य योजनाओं के विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई संगठन की ओर से वर्ष भर की गतिविधियों का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया इस दौरान महिलाओं ने अपने समूह से जुड़े अनुभव साझा किया , नाटक, नृत्य आदि प्रस्तुत किया गया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम संगठन को सम्मानित किया गया आम सभा में वर्ष 2026-27 की कार्य योजना भी प्रस्तुत की गई मुख्य अतिथि श्री मार्डी ने बताया कि जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर बन रही है स्वावलंबी बन रही है और स्वरोजगार के नए अवसर तलाश रही हैं आम सभा के माध्यम से सीएलएफ की आगामी योजनाओं पर जोर दिया गया महिला समूह को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया
