
नोवामुंडी,9 अक्टूवर: दशहरा दूर्गा पूजा में इन दिनों नोवामुंडी प्रखंड क्षेत्र के सुदूर तथा वीहड गाँवों में दसाईं नृत्य की धूम मची है. इस नाच में पुरूष व महिलाएँ नृत्य पेश करते है. कुछ टीम काटी से नाच दिखाते हैं,तो कुछ मंडली बूआंग नामक वाध्य यंत्र से नाच दिखाते हैं. यह नाच नवरात्र से शहरों व कस्बों में नजर आते हैं.

बुधवार को कोटगढ के सप्ताहिक बाजार में कई टुकडियों में यह दसाईं मंडली देखने को मिली. कुटिंगता गाँव के कटियासाई के गुरू बाबा नरेश पुरती ने बताया कि दशहरा में लगभग तीन सप्ताह गाँव गाँव में दसाईं नाच कराते हैं. इस दौरान पैसे,चावल आदि संग्रह किया जाता है. दशमी के दिनमाँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद दशहरा पूजा कर जश्न मनाया जाता है.
