
नोवामुंडी:नोआमुंडी प्रखण्ड के अस्थाई ग्राम पंचायत कार्यालय में ग्रामीण मुंडा अजय लागुरी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. जिसमें 15 वें वित आयोग से संचालित योजनाओं का जीपी डीपी के तहत वितीय वर्ष 2024 2025 की योजनाओं का चयन किया गया. ग्राम सभा में आए सभी ग्रामीणों ने बारी बारी से अपनी समस्याएँ रखी. बाजार मिडिल स्कूल की शिक्षिका लक्ष्मी देवी पुरती ने बताया, स्कूल की चाहरदीवारी कई सालों से गिर गयी है पिछले साल ग्राम सभा में आवेदन दिया गया था, पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई. वहीं,स्वास्थ कर्मियों ने पीएचसी नोआमुंडी में हो रही पेयजल समस्या को लेकर मुखिया लक्ष्मी देवी से यथा संभव बोरिंग करवाने की मांग की.

कोल्हान हाटिंग से आई महिलाओं ने पीएचसी नोआमुंडी में डॉक्टर के नहीं रहने की शिकायत की. अमित अग्रवाल ने बंगाली पाड़ा नोआमुंडी में सोलर जलमीनार और नाली निर्माण के लिए मुखिया लक्ष्मी देवी को आवेदन दिया. ग्राम सभा में मुख्य रूप से प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह देव,

मुंडा अजय लागुरी,मुखिया लक्ष्मी देवी, पंसस दिव्या जेराई, पंचायत सचिव जेबा निकहत, उप मुखिया रेणु देवी,जल सहिया कंचन, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी लवली कुमारी, वार्ड सदस्य नीलम दास, शकुंतला,रुक्मणि देवी, आगन बाड़ी सेविका जयंती बरजो, चंदा देवी, उपमा नायक, स्कूल की शिक्षिका लक्ष्मी देवी पूर्ति, स्पायर संस्था से सुष्मिता महाराणा, अंजली सुलंकी, युक्ति कुमारी लागुरी समेथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.फोटो- ग्राम सभा में मंथन करते ग्रामीण
