
नोवामुंडी: प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय सभागार में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती काफी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. महापुरुषों के तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी रवींद्र कुमार सिंह देव, अंचल नाजिर गणेश चंद्र लागुरी, प्रखण्ड अनुदेवी अरुण पान,अनुसेवी सरस्वती देवी,और अन्य प्रखण्ड कर्मी मौजूद थे.फोटो-महापुरूषों के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते प्रखंड कर्मी
