
नोवामुंडी संवाददाता,2 अक्टूवर: आसनपाठ पंचायत भवन में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति शपथ दिलायी गयी।साथ ही, विशेष ग्राम में मुखिया लक्ष्मी पिगुँवा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत की चौमुखी विकास के लिए आधारभूत संरचना के अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा पर आधारित योजनाएं भी पारित करना है।

ताकि पंचायत का हर नागरिक स्वस्थ एवं शिक्षित रहें। लक्ष्मी पिगुँवा ने पंचायत वासियों को गांधी जी के विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि हमें स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ खास दिन में ही स्वच्छता अभियान न चलाकर हर दिन अपने आस-पास को स्वच्छ रखें और औरों को स्वच्छता हेतु प्रेरित करें।इस मौके पर मुखिया की अगुवाई में स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी।
पडसा पंचायत के तडासाई में हुई ग्राम सभा
मझगांव प्रखंड अध्यक्ष शैलेश गोप की अध्यक्षता में कांग्रेस पंचायती राज संगठन की एक बैठक पड़सा पंचायत के तडा़पाई ग्राम में आयोजित की गई बैठक में पंचायती राज संगठन जिला चेयरमैन रितेश कुमार तामसोय ने कहा कि आज देश के दो महान विभूति का जन्म जयंती है जिन्हें हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान के नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम से जानते हैं राष्ट्रपिता

महात्मा गांधी की जीवनी को पढ़ने जानने और और आत्मसात करने की जरूरत है उन्होंने किस तरह से आजादी के लड़ाई में अपना योगदान दिया और भारत में विभिन्न जात धर्म संप्रदायों को एक कर अहिंसक रूप से अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो का आंदोलन चलाया क्यों उन्होंने हमेशा केवल एक धोती पर अपना जीवन को बसर किया यह सब जानने और समझने की जरूरत है जिला महासचिव मासूम रजा ने कहा आज राष्ट्रपिता महात्मा गा�
