
नोवामुंडी संवाददाता,30 सितम्वर: टाटा स्टील तथा टाटा स्टील फाँउडेशन की ओर से सोमवार को नोवामुण्डी प्रखण्ड क्षेत्र के उच्च विद्यालय कोटगढ़ में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान टाटा स्टील के एरिया मेनेजर जुलोजिस्ट टेक्नोलोजी प्रकाश कुमार, जुलोजिस्ट पिडगु रामाया,और टीएसएफ फाउँडेशन के को-औडिनेटर संदीप गोप के देख रेख में यहाँ के छात्र

छात्राओं के बीच स्लोगन तथा चित्राँकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.इस मौके पर प्रकाश कुमार ने कहा कि टाटा स्टील नोवामुण्डी के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है. टाटा स्टील प्रबंधन का ऊद्देश्य है कि छात्र छात्राओं को भी स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए छात्र जीवन से ही ऊन्हे साफ सफाई के प्रति प्रेरित किया जाय. स्लोगन प्रतियोगिता में कुल 97 छात्र छात्राओं ने भाग लिया .जिसमें प्रमथ अनुषा कुमारी,द्वितीय दीपिका चौहान तथा तृतीय स्थान आशा कुमारी ने प्राप्त किया. वहीं, चित्राँकन प्रतियोगिता में 61 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया .जिसमें प्रथम स्थान जानो अंगारिया द्वितीय स्थान कंचन गोप व तृतीय स्थान रीतिका चौहान ने प्राप्त किया.

प्रतियोगिता में अब्बल आये छात्र छात्राओं को टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा 2 अक्टुबर गाँधी जयन्ती के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा. फोटो -प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेते हुये उवि कोटगढ के विधार्थी
