
प्रतिनिधि, नोवामुंडी नोवामुंडी प्रखंड परिसर मे ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 के अंतर्गत जन योजना अभियान आधारित दो चरणों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 03 से 06 अगस्त तक आयोजित इस प्रशिक्षण में मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, वार्ड सदस्य, पंचायत सहायक तथा जेएसएलपीएस की दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.प्रतिभागियों को ग्राम पंचायत विकास योजना, स्थानीय सतत विकास लक्ष्य (एलएसडीजी), ग्राम सभा की भूमिका,

जीपीएफटी, पीआरए टूल्स, विषय चयन, गतिविधि एवं बजट निर्माण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया.समापन अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए जीपीडीपी 2025-26 के सफल क्रियान्वयन पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों को बधाई दी और जीपीडीपी 2026-27 को जनभागीदारी के साथ प्रभावी, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से तैयार करने का आह्वान किया

