
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ईंटाकुदर पंचायत के दुधी गांव में गुरूवार को भाजपा नेता रमेश हांसदा ने 25 केवी के नए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में फिर से आई बिजली से ग्रामीणों के चेहरे में खुशी छा गयी.

इस दौरान ग्रामीणों ने भाजपा नेता रमेश हांसदा का भव्य स्वागत किया। जानकारी हो ट्रांसफार्मर के खराब होने से सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ईंटाकुदर पंचायत के दुधी गांव मेंमें पिछले 10 दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप थी।

जिसके बाद ग्रामीणों के सूचना पर भाजपा नेता रमेश हांसदा के पहल पर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। मौके पर सरायकेला के पूर्व उपप्रमुख माईकल महतो, चिन्मय महतो,सपन महतो एवं दुधी गांव के ग्रामीण मौजूद थे।
