
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबोहनी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले दीपू कुमार सिंह (30) की मंगलवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर बुधवार सुबह पहुंची पुलिस ने लहुलूहान अवस्था में उसके शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत कर उसकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि रात को दीपू के मकान मालिक ने उन्हें दीपू की तबीयत खराब होने की वजह से इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराने की बात कही थी। अस्पताल जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
