
सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में 3 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट गए हैं। बुधवार को कोलाबिरा में जिप सदस्य सांसद प्रतिनिधि शंभू मंडल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार किया। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्रामस्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया।बैठक में भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, प्रमोद महाली समेत पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
