
विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला कमेटी की ओर से गुरुवार 31 अगस्त से सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक के पास स्थित शिव-पार्वती जगद्धात्री मन्दिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी अंतिम चरण में है। विहिप जिलाध्यक्ष राजू चौधरी ने बताया कि इसमें कथावाचक वृंदावन प्रसिद्ध अनुपानन्द महाराज प्रतिदिन संध्या चार बजे से रात्रि आठ बजे तक प्रवचन देंगे। उन्होंने बताया कि इसका शुभारंभ कलश यात्रा के साथ की जाएगी। इसे सफल बनाने में अजय मिश्रा, मिथिलेश महतो, संजय चौधरी, शीतल प्रसाद, उमाकांत महतो आदि जी जान से जुट गए हैं।
