
न्यू डिस्को क्लब, रोड नंबर- 15+ 16+ 20 द्वारा आयोजित श्री श्री गणेश पूजा के प्रस्तावित भव्य पूजा पंडाल का भूमि पूजन आज मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के कर कमलो द्वारा धार्मिक विधि विधान से संपन्न हुआl इस अवसर पर आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, मनोज कुमार ठाकुर, राजद प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, अधिवक्ता संजय कुमार, अजय कुमार ठाकुर, संतोष महतो उपस्थित थेl

भूमि पूजन के उपरांत न्यू डिस्को क्लब के अध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने बतलाया के 18 सितंबर को शाम 7:00 बजे पूजा पंडाल का उद्घाटन अतिथियों के कर कामलो द्वारा संपन्न होगाl 19 सितंबर को श्री श्री गणेश पूजा का शुभारंभ होगाl उन्होंने बतलाया कि करीब 1.5 लाख की लागत से सिंह इवेंट द्वारा काल्पनिक मंदिर की आकृति का भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा हैl उन्होंने बतलाया कि प्रसिद्ध मूर्तिकार झंटू दा द्वारा सिंहासन पर बैठे हुए श्री गणेश भगवान की प्रतिमा का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका हैl लाइटिंग की व्यवस्था शिवा डीजे आदित्यपुर को दी गई हैlन्यू डिस्को क्लब द्वारा यह बतलाया गया कि 19 सितंबर से लेकर 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले श्री श्री गणेश पूजा के दौरान जागरण, डांस प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगाl साथ ही न्यू डिस्को क्लब द्वारा 24 सितंबर (रविवार) को महाभोग का भी आयोजन किया गया हैl
न्यू डिस्को क्लब की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष– आशुतोष कुमार गुप्ता
उपाध्यक्ष– बृजेश कुमार सिंह, गणेश चौबे
कोषाध्यक्ष– सुमन कुमार गुप्ता, ओमवीर कुमार मिश्रा
कार्यकारिणी समिति– शक्ति कुमार, अमित राज, राजू पांडे, शुभम तिवारी, रंजन तिवारी, अनंत सिंह, सरोज सिंह, संकेत चौधरी, धीरज पांडे, शिव कुमार, अभिमन्यु सिंह, रोहित सिंह, चंदन सिंह, विकास ठाकुर, जितेंद्र यादव, नवनीत कुमार
