आदित्यपुर क्षेत्र में एक सप्ताह से नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर जिला 20 सूत्री सदस्य सुरेश धारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिंदल के महाप्रबंधक पीयूष सिन्हा से मिलकर नियमित जलापूर्ति की मांग की। महाप्रबंधक सिन्हा ने जल्द समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन में कुछ खराबी के कारण ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हुई है। उस पर काम हो रहा है एक दो दिनों के भीतर पहले की तरह जलापूर्ति सुचारू रूप से होगी। प्रतिनिधिमंडल में समाज सेवी संजय यादव, मनोज पासवान आदि शामिल थे।
