
पत्र के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी से बरसाती बीमारियां एवं वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु सरायकेला नगर में सघन सफाई अभियान चलाने,फॉगिंग ब्लीचिंग एवं कीटनाशक का छिड़काव नियमित करवाने एवं अखाड़ा साल श्मशान घाट के सामने लगे गंदगी की साफ सफाई हेतु किया गया आग्रह।
सरायकेला :: जन स्वास्थ्य के प्रति अपनी सार्थक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए भाजपा नेता सह पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, सरायकेला मनोज चौधरी ने बरसाती बीमारियों ,वेक्टर जनित बीमारियों से आमजनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कार्यपालक पदाधिकारी,नगर पंचायत सरायकेला को पत्र लिखकर आवश्यक गतिविधि,साफसफाई आदि करवाने हेतु निवेदन किया है।कार्यपालक पदाधिकारी को लिखे पत्र में उन्होंने विनम्र निवेदन करते हुए कहा है कि बरसात और गंदगी के कारण संक्रमण रूपी विभिन्न बीमारी फैलने की संभावना बनी रहती है वर्तमान सदर अस्पताल,सरायकेला में बरसाती बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मच्छर काटने से डेंगू ,मलेरिया, फलेरिया वेक्टर जनित बीमारियों फैल रही है और भविष्य में फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए समय रहते एहतियात के तौर पर बरसाती बीमारियां एवं वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रतिवर्ष की तरह सघन सफाई अभियान, फॉगिंग, ब्लीचिंग एवं कीटनाशक छिड़काव करवाने से समय रहते आमजन वेक्टर जनित बीमारियों से सुरक्षित रह पाएंगे। वर्तमान में ठोस कचरा निस्तारण प्लांट नहीं होने के कारण लगातार अखाड़ा साल, श्मशान घाट नदी के किनारे गंदगी का अंबार लग हुआ। इनकी साफ सफाई आवश्यक है जिससे कि बरसाती बीमारियों से शहरवासी सुरक्षित रहे।
