

कांड्रा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिक लड़की ने आत्महत्या करने के इरादे से रेल ट्रैक पर खड़ी होकर जान देने की कोशिश की. उस दौरान वहां मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगे. वहीं आरपीएफ ने वहां पहुंचकर रेल ट्रैक के बीच खड़ी लड़की को बचाकर फिर से उसे नया जीवनदान दिया.जानकारी के अनुसार कांड्रा पंचायत के एक गांव की नाबालिक लड़की घर से नाराज होकर मौत को गले लगाने की मनशा से कांड्रा रेलवे स्टेशन की पटरी पर खड़ी हो गई .इसी दौरान चांडिल के तरफ से एक ट्रेन आ रही थी.स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के कांस्टेबल एसके पाल की नजर रेलवे लाइन पर खड़ी नाबालिक लड़की पर पड़ी .जिसके पश्चात आरपीएफ कांस्टेबल एसके पाल मौके पर पहुंचे और आ रही ट्रेन को दोनों हाथ उठाकर उसे अपनी रफ्तार धीमी करने का संकेत देते हुए तत्काल नाबालिक लड़की के पास पहुंचे और उसे लाइन से हटाकर किसी तरह समझा-बुझाकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचाया. इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी रफ्तार काफी कम कर दी और नाबालिक लड़की की जान बचाने में सहायता की.आरपीएफ चौकी पर पूछताछ के दौरान नाबालिक लड़की ने घर से नाराज होकर जान देने की बात बताई.आरपीएफ पोस्ट के कर्मचारियों ने लड़की के बताए हुए पते पर सूचना देकर उनके परिजनों को बुलाया और नाबालिक लड़की को आरपीएफ प्रभारी अस्मित वर्मा की उपस्तिथि में CWC सरायकेला को सुपुर्द कर दिया.आज कांड्रा आरपीएफ की सूझबूझ से एक नाबालिक लड़की को नया जीवन मिला.
