
स्वाधीनता दिवस को लेकर एसपी डा बिमल कुमार के निर्देश पर आदित्यपुर पुलिस थानेदार राजन कुमार के नेतृत्व में गम्हरिया में जगह जगह सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानेदार राजन कुमार ने बताया कि लोगों से सुरक्षित यात्रा करने की अपील की जा रही है। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने बगैर हेलमेट, कागजात, ट्रिपल राइडिंग सफर करने वाले युवकों को ऐसा नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि स्वाधीनता दिवस की तैयारियां पूरे जिले में जोर-जोर से चल रही है। ऐसे में कहीं कोई अप्रिय घटना ना हो इसको लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है।
