
आदित्यपुर के पत्रकार प्रियरंजन के छोटे भाई मनोरंजन (35) का निधन गुरुवार को इलाज के क्रम में हैदराबाद में हो गया। शुक्रवार को उनके शव को आदित्यपुर लाकर पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि प्रियरंजन के पिता जानेमाने शिक्षाविद बाल मुकुंद पैनाली, जो कोल्हान विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त हिंदी के विभागाध्यक्ष हैं। वे भी छोटे पुत्र के असामयिक निधन से मर्माहत हैं। दिवंगत मनोरंजन के एक बेटा और एक बेटी हैं। मनोरंजन के निधन पर आदित्यपुर के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
