
कांड्रा थाना क्षेत्र अतर्गत गुरुवार की रात कांड्रा- आदित्यपुर मार्ग पर कांड्रा टॉल प्लाजा के आगे गम्हरिया की ओर से आरही कार संख्या JH 05DC 0903 गार्डवाल से अनियंत्रित होकर टक्करा गई. कार में सवार दो लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है और एक को गंभीर चोटें लगी है.घटना के बाद ड्राइवर कार छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गया वही कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया घटना की जानकारी राहगीरों ने कांड्रा पुलिस को दी घटना की जानकारी मिलते ही कांड्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जेआरडीसीएल एंबुलेंस के पारा मेडिकल डॉक्टर प्रिया रंजन महतो की देखरेख में जमशेदपुर टीएमएच भेजवा गया जहां उनका इलाज चल रहा है
