
सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि और वरिष्ठ कांग्रेस नेता फूलकान्त झा अपने समर्थकों संग नई दिल्ली में मंगलवार को एआईसीसी महासचिव तारिक अनवर से मिले। करीब आधे घंटे की मुलाकात में फूलकांत झा ने उनसे कोल्हान की 14 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। झा ने तारिक अनवर को प्रत्येक सीट की वस्तुस्थिति से अवगत कराया और आने वाले विधानसभा चुनाव में कोल्हान के 14 विधानसभा सीटों में से कम से कम 10 सीटों पर प्रत्याशी देने की मांग की। फूलकांत झा के साथ मनबोध शर्मा, संगीता वर्मा, कृष्णा कालिंदी, शिव दयाल सुंडी समेत अन्य शामिल हुए।
