
10 से 25 अगस्त तक चलने वाले फायलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम केंद्र प्रभारी डा प्रमिला के नेतृत्व में आदित्यपुर नगर आयुक्त गिरजा शंकर संग बैठक की। इस दौरान डा प्रमिला ने नगर आयुक्त से निगम क्षेत्र के लोगों को फायलेरिया उन्मूलन की दवा खाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। बैठक में मलेरिया निरीक्षक संतोष कुमार साहू, एमटीएस विश्वजीत महतो समेत नगर निगम के कर्मचारी, सीआरपी आदि शामिल हुए।
