
आदित्यपुर नगर निगम वार्ड- 32 अंतर्गत रोड- 17/ 18 और 21/22 की सफाई में शामिल नगर निगम के सफाई कर्मी एवं सुपरवाइजर व पदाधिकारियों को आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 28 जुलाई को रोड नंबर- 17 चौक के पास सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार सुबह रोड नं- 18/19 के प्रबुद्ध नागरिकों ने गली की सफाई कराने हेतु पुरेंद्र नारायण सिंह से मिलकर पहल करने का अनुरोध किया। पुरेंद्र नारायण सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफाई शाखा के वरीय अधिकारी से रोड- 18/19 की गली की नारकीय स्थिति की जानकारी देकर सफाई कराने का अनुरोध किया। सफाई शाखा के प्रभारी सिटी मैनेजर ने 2 दिनों के अंदर सफाई कराने का भरोसा दिया। सम्मान समारोह को सफल बनाने में युवा समाजसेवी बैजू यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, राकेश कुमार, सुभाष कुमार सिंह, राजकिशोर शर्मा, वकील सहित अन्य लोग सक्रिय रुप से जुट गए हैं।
