
फायलेरिया उन्मुलन अभियान को सफल बनाने को लेकर अंचल कार्यालय में सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें 10 से 25 अगस्त तक चलने वाले फायलेरिया उन्मुलन अभियान को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। सीएचसी प्रभारी डा प्रमिला ने बताया कि पहला दिन सीएचसी केंद्र में लोगों को फायलेरिया की दवाएं दी जाएगी। इसके बाद आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका व सहियाओं द्वारा घर-घर घुमकर दवाएं दी जाएगी। साथ ही इसकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में मलेरिया निरीक्षक संतोष कुमार साहू, बीआरपी रेखा कुमारी, बीटीएम आतेश कुमार आदि शामिल हुए।
