
गम्हरिया एक्सआईटीई कॉलेज के कम्युनिटी क्लब की ओर से प्रो अमित चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्राइमरी स्कूल हरिसुंदरपुर का दौरा किया। स्कूल परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों पौधे लगाए गए। साथ ही बच्चों को पौधारोपण के फायदे से अवगत कराया गया। इस दौरान स्कूल के छात्रों के बीच कापी, पेंसिल, रबड़, कटर, चिप्स और बिस्कुट वितरण किया गया। इसमें स्कूल के प्रिंसिपल पीतांबर ठाकुर, कालेज के नवल चौधरी समेत स्वयंसेवकों का अहम योगदान रहा।
