
जिले के उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने गम्हरिया में चल रहे अवैध शराब के विरुद्ध शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान गम्हरिया थाना अंतर्गत घतकीडीह गांव के विश्वनाथ मंडल के अवैध शराब भट्ठी पर छापामारी कर 800 किलो जावा महुआ और 40 लीटर महुआ शराब सहित कई ड्रम जब्त किए गए। उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई और छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
