

गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय से सटे शिवनारायणपुर गांव के दर्जनों कार्ड धारियों ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित शिकायत देकर जनवितरण प्रणाली दुकानदार नन्दी गगराई (अनुज्ञप्ति संख्या 1/2005) पर फरवरी माह से राशन नहीं देने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुबह से शाम तक घंटों उनकी दुकान पर राशन के लिए का इंतजार करना पड़ता है। दुकानदार द्वारा उनका थंब इंप्रेशन तो ले लिया जाता है परंतु उन्हें राशन नहीं दिया जाता है।
