

टायो गेट सरना उमूल में झामुमो गम्हरिया प्रखंड कमेटी की बैठक अध्यक्ष जगदीश महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता रामदास टुडू, बीस सूत्री अध्यक्ष सीके गोराई, राम हांसदा, अमृत महतो, मंगल मांझी आदि मौजूद थे। बैठक में सदस्यता अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई। जगदीश महतो ने कहा कि हेमंत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के सामने रख सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में युवा नेता अनिल सोरेन, बबलू प्रधान, विक्रम मंडल, प्रकाश महतो, होपना हेम्ब्रम, धरमू मांझी, पप्पू मुर्मू, विक्रम सिंह सरदार, राजेश गोप आदि शामिल हुए।
