नगर निगम का सफाई कार्य पहले से बेहतर- पुरेंद्र


वार्ड- 32 को उसका पुराना स्थान नंबर 1 दिलाने के लिए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि इसे आदर्श वार्ड बनाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। बता दें कि वार्ड 32 स्थित रोड नंबर 17/ 18 की गली, सीवरेज व ड्रेनेज की स्थिति बद से बदतर हो गई थी। युवा समाजसेवी बैजू यादव ने पहल की जिसे पुरेंद्र नारायण सिंह ने गति प्रदान किया।

गली की नारकीय स्थिति की जानकारी अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार सहित सभी पदाधिकारियों को देने के बाद सफाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार एवं सफाई शाखा के रविंद्र राम, शेखर कुमार, शंभू जेरई अपने टीम के साथ पहुंच आवश्यक दिशा निर्देश दिया। वर्षो बाद रोड- 17/18 की गली सफाई हेतु बैजू यादव, अधिवक्ता संजय कुमार, सुभाष कुमार सिंह, मनी कुमार, विक्की ने पुरेन्द्र नारायण सिंह और नगर निगम की टीम के प्रति आभार प्रकट किया है।
