##VIDEO


कांड्रा: दिव्यांगों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से कांड्रा स्थित अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड के सौजन्य से कांड्रा एसकेजी क्लब के प्रांगण में तीसरी बार एक दिवसीय दिव्यागों का कांड्रा में नि:शुल्क मिले हाईटेक मॉड्यूलर कृत्रिम अंग समेत अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया.
कांड्रा एसकेजी क्लब परिसर में आयोजित शिविर का उद्घाटन सीएस विजय कुमार सरायकेला,पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो,सी0ओ0ओ के गोपाल, प्रेसिडेंट एच0आर0 विजय पांडे,ए0वी0पी0 बसंत कुमार,ए0जी0एम0 तेज पाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया .

अमलगम स्टील द्वारा इस तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है, आपको बताते चलें कि इससे पहले 27 अगस्त 2021 को भी 17 लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान किया गया था. वहीं 31 जनवरी 2022 को 15 लोगो के बीच कृत्रिम अंग प्रदान किया गया था, वही आज 31 लोगो के बीच कृत्रिम अंग प्रदान किया गया.अमलगम स्टील सीएसआर विभाग के सौजन्य से आयोजित कैंप में कांड्रा पंचायत के आजाद बस्ती, कंचनपाड़ा, कांड्रा मध्य बस्ती,लाहकोठी, बानाडूंगरी के अलावा आस पास के दिव्यांगों के बीच सामग्रियों का वितरण किया गया. इस दौरान दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों में हाथ,पैर, समेत कमरबंध आदि प्रदान कर उनके चेहरों पर खुशियां लाई गई.

इस अवसर पर पूर्व जिप सदस्य सुधीर महतो ने कंपनी द्वारा किए गए कार्यों कि प्रशंसा की.
अपने संबोधन में कंपनी के एच आर प्रेसिडेंट विजय पांडेय ने कहा कि कंपनी जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करने में हमेशा तत्पर रहेगी.उन्होंने कहा कि समाज के विकास में कंपनी का प्रयास अव्वल है. एचआर प्रेसिडेंट विजय पांडेय ने कहा कि कंपनी का हमेशा प्रयास रहेगा कि इस तरह का कैंप आयोजन कर जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया जाए .
आपको बता दें कि सीएसआर विभाग के तहत इस तरह का कार्य किया जाता है.इस तरह के सामाजिक कार्य का आयोजन समय समय पर सीएसआर विभाग करती रहती है जिससे लोगों का भला हो सके.

वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएसआर विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा.इस अवसर पर मुख्य रूप से कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी सिंह ,बिजय कुमार सीएस सरायकेला,पूर्व जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो,सी0ओ0ओ के गोपाल, प्रेसिडेंट एचआर विजय पांडे,ए0वी0पी0बसंत कुमार,ए0जी0एम0 तेज पाल सिंह उपस्थित रहे.वहीं सीएसआर विभाग से राम महतो,लक्ष्मी देवी, प्रयेश गौतम, गोरांग साहू, राजकिशोर महतो, प्रियेश गौतम,भरत महतो, कार्तिक महतो, धीरेन कालिंदी, आदि उपस्थित थे.साथ ही कांड्रा में अवस्थित गेट हेल्थ केयर सेंटर के डायरेक्टर प्रशांत कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे.
