
आईडीटीआर जमशेदपुर में मारूती सुजुकी गुड़गांव, टाटा एडवांस सिस्टम हैदराबाद, एएसबी इंटरनेशनल मुम्बई तथा आरएसबी जमशेदपुर ने चार वर्षीय टूल एंड डाई मेकिंग के पास आउट छात्र-छात्राओं के लिए कैंपस ड्राईव चलाया। इस दौरान पांच लाख बीस हजार रूपए के पैकेज के साथ मारूती सुजुकी ने 24 छात्र-छात्राओं को लाक किया। छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को देख लगातार तीसरी बार मारूती सुजुकी ने आईडीटीआर में कैपस ड्राईव चलाया है। टाटा एडवांस सिस्टम हैदराबाद ने भी कैपस ड्राईव चलाकर करीब तीन लाख के पैकेज पर 19 छात्र-छात्राओं का चयन किया। इसी वर्ष टाटा एडवांस सिस्टम ने चार वर्षीय डिप्लोमा इन टूल एंड डाई मेकिंग के इनप्लांट ट्रेनिंग के लिए भी 43 छात्र-छात्राओं का चयन किया है। एएसबी इंटानेशनल मुम्बई भी प्रत्येक वर्ष आईडीटीआर जमशेदपुर से छात्र-छात्राओं का चयन करती है। आईडीटीआर जमशेदपुर के प्लेसमेंट इंचार्ज सुमित सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में बच्चों का सेशन समाप्त होते ही प्लेसमेंट की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है। अब तक मारूती सुजुकी, टाटा एडवांस सिस्टम, एएसबी इंटानेशनल तथा आरएसबी जमशेदपुर का कैंपस डाईव हो चुका है जबकि दर्जनों कंपनियां प्रतीक्षारत है। एएसबी इंटरनेशनल तथा आरएसबी जमशेदपुर का रिजल्ट आते ही अगली कंपनी का सिड्यूल बनाया जाएगा।
