

मोदी सरनेम मानहानि के केस में गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर सूरत कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को बरकरार रखा। गुजरात हाईकोर्ट ने संसद सदस्यता को लेकर राहुल गांधी द्वारा दायर याचिका को खारिज कर दिया। इस घटना का विरोध कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेश धारी ने कहा कि राहुल गांधी प्रकरण में केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। राहुल गांधी ने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है। राहुल गांधी की सजा को बीजेपी की राजनीतिक चाल बताते हुए सुरेश धारी ने कहा कि मोदी की अहंकारी सरकार चाहती है कि जनता के हित में कोई सवाल न उठाएं। सरकार सच को दवाना चाहती है।
