

आदित्यपुर थानांतर्गत गम्हरिया शांतिनगर में झामुमो नेता बाबू दास पर हुए हमले मामले में पुलिस ने आरोपी देवाशीष दास व अज्जू थापा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू दिया है। पुलिस ने देवाशीष दास का वन विभाग पर अवैध रूप से चल रहे होटल को ध्वस्त कर दिया तथा भारी मात्रा में शराब की बोतल, तलवार आदि जप्त किया है। जबकि अज्जू थापा के अड्डे से शराब की बोतल समेत अन्य कई सामान जप्त किया है। थानेदार राजन कुमार ने बताया कि बर्चस्व की लड़ाई को लेकर बाबू दास के साथ मारपीट की गई। दोनों आरोपी वन विभाग की जमीन कब्जा कर खरीद बिक्री का काम करते हैं। इसे लेकर वन विभाग के अधिकारियों को पत्राचार किया गया है। बहुत जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि रविवार रात को देवाशीष दास व अज्जू थापा ने झामुमो नेता बाबू दास पर हमला कर घायल कर दिया था।
