
कांड्रा रतनपुर स्थित नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में कंपनी में पौधा रोपण किया. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी के मानव संसाधन एवं कार्मिक विभाग के वरीय महाप्रबंधक गंगाधर बाजपेयी द्वारा वृक्षारोपण किया गया.

मौके पर वरीय महाप्रबंधक गंगाधर बाजपेयी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन की स्थिति दिन प्रतीदिन बदतर होती जा रही है ,निरंतर बिगड़ते पर्यावरण पर नियंत्रण रखने के लिए वृक्षारोपण की आवश्यकता है. प्रकृति के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है .उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से वातावरण शुद्ध होता है .

पेड़ लगाने से हमें स्वच्छ हवा की प्राप्ति होती है. पेड़ लगाने से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है.उन्होंने कहा आज कल पेड़ों को काट दिया जाता है जिस कारण बारिश भी काम होती है. कहा कि पेड़ों की कटाई से हमें प्रदूषित हवा मिलती है जिसमें हम सांस लेते हैं और जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है.

इसलिए हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए. इस बीच उन्होंने सभी लोगों से पेड़ लगाने की अपील की.इस अवसर पर कंपनी के मानव संसाधन एवं कार्मिक विभाग के वरीय महाप्रबंधक गंगाधर बाजपेयी कंपनी के एचआर पदाधिकारी रवि सिंह, विकास चौधरी, विजय साहू. कंपनी के यूनियन महामंत्री तपन कुमार मंडल, उपाध्यक्ष राजा टूडू ,जे0पी0 यादव,संजय घोष, विद्याधर मंडल उपस्थित रहे
उपस्थित रहे
