
खादी पार्क आमदा में विश्व पर्यावरण दिवस पर आर पी एफ, सीनी द्वारा फलदार पौधे लगाए गए. जिसमें मुख्य रूप से,आम,काजू, अमरूद और कटहल थे. वहीं इस अवसर पर आर पी एफ पोस्ट, सीनी के पोस्ट कमांडर अमल कुमार घोष ने कहा कि

पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का सामुहिक उत्तरदायित्व बनता है. वर्तमान समय में पृथ्वी का तापमान जिस तरह से बढ़ रहा है, मानव सभ्यता के लिए निश्चित रूप से यह भयावह है.

उन्होंने कहा कि पृथ्वी का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना अति आवश्यक है. पौधारोपण करने से हमें भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है और स्वच्छ वातावरण भी रहता है. पौधा लगाने से हमें स्वच्छ वायु मिलता है. वहीं रेलवे में ‘ट्री सोल्जर’ के नाम से विख्यात हेड कांस्टेबल बालचन्द साहु ने पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ -पौधे लगाने की बात कही. उन्होंने कहा कि पता लगाएंगे तभी हमें ठंडी ठंडी स्वच्छ हवा की प्राप्ति होगी और गर्मी से निजात मिलेगी .

पौधरोपण में मुख्य रूप से आर पी एफ पोस्ट सीनी के पोस्ट कमांडर अमल कुमार घोष,ओपी आमदा के थाना प्रभारी अमित कुमार,सब इंस्पेक्टर आर ए सिंह, प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, मुखिया बासमती माटी सोय,मंगल सोय,प्रधान माटी सोय, बालचन्द साहु,नागर चंद्र महतो,सुधीर मंडल,मनोज शर्मा, आरती महतो, प्रियंका केशरी, सुनील साहु,मिलन डे समेत खादी पार्क के समस्त कर्मचारी शामिल थे.
