
जैक की मैट्रिक परीक्षा में ज्ञान ज्योति विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस विद्यालय से 50 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे, जिसमें 35 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया जबकि 15 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस विद्यालय की छात्रा सलेहा खातून, विशाल कुमार, एवं स्मृति कुमारी को 88 प्रतिशत एवं प्रीती कुमारी को 87 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है। छात्र-छात्राओं के इस उम्दा प्रदर्शन पर विद्यालय के निदेशक श्रीराम यादव ने हर्ष दर्शाते हुए विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
