
जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के कुल 35 विद्यार्थी शामिल हुए। जिसमें सभी बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। इसमें अमनप्रीत कौर 83% अंक लाकर स्कूल टापर बनी है। वहीं प्रेरणा प्रिया 81% अंक लाकर सेकेंड टापर जबकि रोशन महतो 80% अंक लाकर थर्ड टापर बना है। बच्चों की सफलता पर स्कूल के डायरेक्टर सुब्रतो रॉय, वाइस चेयरपर्सन रिंकू रॉय, सेक्रेटरी शिप्रा पाल एवं एडमिनिस्ट्रेटर रीमा बनर्जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
