
विद्या भारती उच्च विद्यालय गम्हरिया के विद्यार्थियों ने जैक द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। परीक्षा में इस स्कूल के 199 बच्चे शामिल हुए थे। जिसमें से 194 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जबकि पांच बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसमें आकाश महाली 91.8 फिसदी अंक लाकर स्कूल टॉपर बना जबकि प्रियांशु कुमार 90.8 फीसदी अंक लाकर सेकेंड टापर और खुशबु कुमारी 89.4 फीसदी अंक लाकर थर्ड टापर बनी है। विद्यालय प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु सरकार, सचिव हिमांशु सरकार, प्रधानाध्यापक दिनेश जोशी, राधा पाल, चंद्रशेखर कुमार, निवेदिता चटर्जी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पास हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।
