
सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत । प्रतिदिन शाम के उजाले में ही जंगली हाथियों का सड़क के बीच में आना एवं गांव में रुख कर उत्पात मचाना आम बात हो गई है। प्रतिदिन जंगली हाथी चौका कांड्रा मार्ग के लखना सिंह घाटी आसपास 5 किलोमीटर दायरे में उत्पात मचा रहे हैं। पिछले एक महीना से करीब तीन दर्जन जंगली हाथियों का आगमन इस क्षेत्र में हुआ है। वन विभाग प्रतिदिन सरकारी फंड का उपयोग कर इन जंगली हाथियों को भगाने पर काम कर रही है परंतु असफल ही रही है।

कभी जंगली हाथी चौका क्षेत्र में तो कभी कांड्रा क्षेत्र में घूम रहे हैं। चौका कांड्रा मार्ग के के गिद्दीबेड़ा टोल के पास एवं मानीकुई पुल के पास शाम करीब 4 बजे झुंड से बिछड़ा हाथी सड़क पर उतर आया था। जिससे करीब आधे घंटे तक कई वाहन रुक गए थे एवं लोगों द्वारा सेल्फी का दौर शुरू हो गया था। काफी देर के बाद हो हल्ला करने पर जंगली हाथी समीप के जंगल की ओर चला गया।

इधर चौका के तुलग्राम क्षेत्र में भी झुंड से बिछड़ा हाथी प्रतिदिन उत्पात मचा रहे हैं। आसपास के लोग चौका से अपना घर जाने के लिए कतरा रहे हैं।

विभाग की माने तो करीब 4 दर्जन जंगली हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में आया है जो स्वर्णरेखा नदी के अगल-बगल में अपना डेरा जमाए हुए हैं दिन को स्वर्णरेखा नदी में अठखेलियां कर शाम ढलते ही आस-पास के गांव में अपनी आहार की खोज के लिए निकल पड़ते हैं।
