
झारखंड सरकार को रैली के माध्यम से चेतावनी दी जा रही है अगर उन्होंने अपने वादे को पूरा नहीं किया तो आगे जोरदार आंदोलन किया जाएगा : होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी

आज होमगार्डों ने झारखंड सरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध हल्ला बोल रैली निकाल कर राजभवन के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. वही प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी के नेतृत्व में रांची मोराबादी मैदान से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला गया . इस रैली में होमगार्ड जवानों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया . रैली में सभी होमगार्ड जवानों ने हमारी मांगे पूरी करो का नारा लगाया.

आज एकदिवसीय हल्ला बोल चेतावनी रैली में झारखंड राज्य के तमाम होमगार्ड रांची मोराबादी मैदान चिल्ड्रेन पार्क से रांची राज्य भवन के तरफ अपनी मांगो को लेकर पैदल रुख किया. वहीं इस मौके पर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने कहा कि झारखंड सरकार के वादाखिलाफी के विरूद्ध आज राजभवन के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया.

धरना प्रदर्शन में जिले के होमगार्डों ने हिस्सा लिया. . उन्होंने कहा कि 12 जनवरी 2023 को न्यायदेश पारित करते हुए तीन माह के अंदर राज्य के होमगार्ड जवानों को पुलिस कार्मियों के अनुमान्य मूल्य वेतन एवं अन्य भत्ते के अनुरूप समान कार्य का समान वेतन का लाभ देने का न्यायदेश पारित किया गया लेकिन अभी तक होमगार्ड जवानों को समान कार्य का समान वेतन का लाभ नहीं दिया गया है.

उन्होंने कहा कि अभी तो यह सिर्फ झारखंड सरकार को रैली के माध्यम से चेतावनी दी जा रही है अगर उन्होंने अपने किए हुए वादे को पूरा नहीं किया तो आगे जोरदार आंदोलन किया जाएगा . वहीं प्रदेश महासचिव राजीव तिवारी ने कहा कि विधान सभा चुनाव के पूर्व माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि जिस दिन हमारी सरकार झारखण्ड में आती है तो होमगार्ड भाइयो का कल्याण होगा पर वो वादा भूल गए होमगार्ड भाइयों की मांगे जायज है.

आज एकदिवसीय हल्ला बोल चेतावनी रैली में झारखंड राज्य के तमाम होमगार्ड रांची मोराबादी मैदान चिल्ड्रेन पार्क से रांची राज भवन के तरफ अपनी मांगो को लेकर पैदल रुख किए हैं.बताया गया कि हाईकोर्ट रांची ने गृहरक्षकों को सर्वोच्च न्यायालय के पारित आदेश के आलोक में पुलिस आरक्षी के समतुल्य न्यूनतम वेतन राज्य के गृहरक्षकों को देने का आदेश दिया है.

यह आदेश 12 जनवरी 2023 को ही जारी किया गया लेकिन अभी तक इस आदेश के आलोक में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. जवानों ने कहा की बिहार की तर्ज पर झारखंड सरकार तत्काल गृहरक्षकों को भी आरक्षी के समतुल्य कर्तव्य भत्ता दे.
जानिए क्या है मांग:
*स्वयंसेवी एक्ट में संशोधन करते हुए होमगार्ड जवानों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय*
*झारंखड राज्य के सभी होमगार्ड जवानों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाय*
*जिस प्रकार पड़ोसी राज्य बिहार के द्वारा होमगार्ड जवानों को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ दिया जा रहा है उसी प्रकार झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों को भी कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ दिया जाय*
*बिहार में 60 वर्ष की आयु सीमा समाप्त होने पर एकमुश्त डेढ़ लाख रुपए का भुगतान किया जाता है उसी प्रकार झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों को भी 60 वर्ष की आयु सीमा समाप्त होने पर एकमुक्त डेढ़ लाख रुपया का भुगतान किया जाय*
ये सभी मांगों को लेकर जिले के सभी होमगार्ड जवान हल्ला बोल रैली निकाला और हमारी मांगे पूरी करो का नारा लगाया.इस हल्ला बोल चेतावनी रैली में भारी संख्या में जिले के सभी होमगार्ड जवानों ने हिस्सा लिया. वहीं होमगार्ड जवानों ने यह बताया कि इस रैली के माध्यम से सरकार को बस चेतावनी दी जा रही है यदि उन्होंने अपने वादे को पूरा नहीं किया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा .
