
आज कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा एसकेजी कंपनी के अंदर झाड़ियों में आग लग गयी घटना शाम 6 बजे की बताई जा रही है कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित कांड्रा एसकेजी कंपनी के पीछे झाड़ियों में आग लगने से अफरातफरी मच गई।

देखने ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।यह घटना शाम 6 बजे की है। झाड़ियों से उठती आग की लपटें देख ग्रामीणों ने कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो को सूचना दी। कांड्रा थाना ने आधुनिक पावर एन्ड नेचुरल रिसोर्स लिमिटेड के अग्निशामक को सुचना दी सुचना

पाकरअग्निशामक विभाग से दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में लगी हुई है । बताते चले की कंपनी के अंदर झाड़ियों में आग लगने से आग कंपनी के बगल में

कंचनपाड़ा,आजाद बस्ती के तरफ आग बढ़ रही थी। गनीमत रही कि अग्निशामक

विभाग समय पर पहुँच आग को बुझाने में लग गई है कंपनी के अंदर आग बुझाने में अग्निशामक वाहन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
