

कांड्रा : कांड्रा थाना में गुरवार की शाम ईद पर्व को लेकर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. मौके पर थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दिन अगर कहीं भी कोई असामाजिक या आपराधिक गतिविधि देखने को मिलती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने लोगों से किसी भी तरह के अफवाहों से दूर रहने की अपील की .
इसके साथ ही कहा कि इंटरनेट मीडिया पर आने वाले विवाद के पोस्ट को फारवर्ड न करें.
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी राजेंदर प्रसाद महतो ने ने कहा कि ईद पर्व आपसी एकता और भाईचारे का प्रतिक है, सभी आपसी एकता और सोहार्द पूर्ण तरीके से पर्व को मनाएं. उन्होंने कहा कि कही भी किसी को किसी प्रकार की सूचना मिले तो वे इसकी जानकारी प्रशासन को दें . शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सभी सहयोग करें इस शांति समिति की बैठक में सभी समुदाय के लोगो ने ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया । बैठक में उपस्थित अधिकारी ने पर्व के दौरान किसी भी तरह की अशांति फैलने को लेकर चौक चौराहे पर विशेष ध्यान रखने की बात लोगों से कही। वहीं इसकी सूचना पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को देने की बात कही।
अफवाहों से दूर रहने और अपराधिक गतिविधियों की सूचना देने की अपील
कांड्रा थाना प्रभारी ने किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने वाले लोगो से सावधान रहने और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को मनाने की बात कही।
वहीं इस बैठक में मुख्य रूप से कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो, कांड्रा पंचायात मुखिया शंकरी सिंह,जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, वार्ड सदस्य अजित सेन,जयपाल यादव, सुबोध सिंह, भरत सिंह,भादो मांझी, मोहम्मद हसन ,कांड्रा थाना से सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह,एएसआई किशोर मुंडा, एएसआई गुरुवा मुंडा,आरक्षी मनोज राय उपस्थित रहे।
