VIDEO##

कांड्रा: हेमंत सरकार द्वारा लाए गए 60 – 40 नियोजन नीति के विरोध में लगातार छात्र संगठनों का विरोध जारी है. इसी क्रम में छात्र संगठनों ने आज झारखंड बंद का आवाहन किया है. जिसका असर आज कांड्रा में भी देखा जा सकता है.यहां भी सुबह से ही छात्र जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कांड्रा मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया. जिसके कारण यातायात प्रभावित हुई.

बंदी को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क है जगह- जगह पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. दरअसल छात्र 60- 40 के फॉर्मूले पर नियोजन नीति, आरक्षण रोस्टर, सरकारी संस्थानों में डीएलएड की पढ़ाई को बंद किए जाने के खिलाफ एवं खतियान के आधार पर नियोजन नीति निर्धारित करने की मांग को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा बंदी का आवाहन किया गया था.

कई घंटों के बाद जाम हटा.आज मशाल जुलूस निकालकर बंद का अपील की गई थी. इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक सुविधाओं को छोड़कर सभी जितने भी व्यापारी संघ के अध्यक्ष, व्यापारी, मजदूर, दुकानदार छोटे- बड़े वाहनों के मालिक एवं चालक को 19 तारीख के बंद को समर्थन करने का आवाहन किया गया था. वहीं कांड्रा मोड़ में भी बंदी का असर देखने को मिला. सैकड़ों की संख्या में छात्र झारखंड सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की.

इस बीच भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन के राहुल देव महतो ने कहा कि छात्र संगठनों द्वारा आज झारखंड बंद का आवाहन किया गया था

जिसको देखते हुए आज सैकड़ों की संख्या में छात्र जुटे हुए हैं और सभी से ये अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपनी दुकान बंद करें . उन्होंने कहा कि हम सभी झारखंड सरकार से नियोजन नीति को सुधारने की मांग कर रहें हैं.
वहीं समाजसेवी राम महतो ने कहा कि रांची के छात्रों पर जिस तरह लाठीचार्ज किया गया था वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि सरकार 60-40 नियोजन नीति को सुधारे . उन्होंने कहा कि पता ही नहीं चल रहा है कि झारखंड के स्थानीय कौन है जितनी मान्यता यहां के स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए उतना नहीं मिल पा रहा है . वहीं उन्होंने बंदी में साथ देने वाले लोगों का आभार प्रकट किया.
