
कांड्रा। कांड्रा स्टेशन चौक से स्टेशन जाने वाली सड़क की स्थिति बारिश के बाद बेहद दयनीय हो गई है। एक दिन की बारिश में ही सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो गया, जिससे पूरा मार्ग तालाब में तब्दील नजर आ रहा है।सड़क पर जलजमाव के साथ-साथ कई जगहों पर खराब सतह के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। यह मार्ग कांड्रा और आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है तथा प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और रेल यात्री इसी रास्ते से कांड्रा स्टेशन आते-जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की स्थिति में सुधार लाने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आवागमन में हो रही परेशानी दूर हो सके।
