
भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री अमरेंद्र पासवान जी के नेतृत्व में उलीडीह में आजादनगर, उलीडीह एवं मानगो के संयुक्त समर्पित कार्यकर्ताओं द्वारा मानगो निवासी, शिक्षाविद एवं कर्मठ वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री जटा शंकर पांडेय को भाजपा झारखंड प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक मनोनीत होने पर पगड़ी पहनाकर एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में निवर्तमान महामंत्री श्री राकेश सिंह लोधी एवं श्री पवन राय, आजादनगर मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती फातिमा शाहीन, एससी मोर्चा के अध्यक्ष श्री गणेश दास, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री चंदन चौबे, एससी मोर्चा के महामंत्री श्री बिरेन प्रसाद एवं श्री बबलू दास, ओबीसी मोर्चा के महामंत्री श्री गोपी चौधरी एवं श्री मंगल सिंह पूरन, मंडल के निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह, निवर्तमान मंत्री श्री राजेश शर्मा एवं श्रीमती देवकी साहू, श्रीमती मालती बाई, श्रीमती पार्वती देवी, श्री विपिन कुमार सिंह, श्री अरुण कुमार, श्री संजय कुमार, श्री पुष्पराज सिंह, श्रीमती मानतशा खान, श्रीमती गुलनार खान, श्री संजय शर्मा, श्री आशीष कुमार पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री अमरेंद्र पासवान ने कहा कि _”जटाशंकर पांडेय का अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर जुड़ाव निश्चित रूप से संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा।”
