

कांड्रा, 18 सितंबर। श्री श्री गणेश पूजा युवक समिति, कांड्रा बस्ती बांधकुली की ओर से गणेश पूजा के अवसर पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने बांग्ला, हिंदी, भोजपुरी एवं उड़िया गीतों पर एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियां देखने के लिए आसपास के ग्रामीणों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

डांस प्रतियोगिता में मिताली दास ने प्रथम, परी साहू ने द्वितीय, कँगना साहू ने तृतीय, प्रतिमा पोद्दार ने चतुर्थ, खुशी दे ने पंचम तथा रूही सिंह ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों, समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद साव, सोशल इनफ्लुएंसर चंदन कुमार दे एवं भरत मंडल उपस्थित रहे।
आनंद साव ने कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर माध्यम हैं।

चंदन कुमार दे ने कहा कि सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है। बच्चों ने जिस उत्साह के साथ प्रस्तुति दी, वह सराहनीय है।
समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने भी सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर कमेटी के अध्यक्ष बीनू दास, कोषाध्यक्ष रोहित दास एवं राहुल गोराई, सह अध्यक्ष विष्णु गोराई एवं अजय गोराई, महासचिव अर्जुन कुम्भकार, सचिव संजीव दास, गुरुचरण गोराई एवं हरि गोराई, सह सचिव जयंत सिंह, प्रवीण गोराई एवं दीपू गोराई के अलावा चंदन कुमार दे और आनंद साव उपस्थित थे।
