
नोवामुंडी संवाददाता, 14 सितंबर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को नोवामुंडी प्रखंड पूरी तरह गणपति भक्ति में सराबोर रहा। शहर से लेकर सुदूर गांवों तक विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल सजाकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। सुबह से ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और गणपति बप्पा के जयकारों व भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
आजाद बस्ती स्थित आजाद बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने फीता काटकर किया। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। सेंट्रल कैंप पूजा पंडाल का भी उन्होंने उद्घाटन कर भगवान गणेश की विधिवत पूजा की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप, विनीत कुमार गोप, लालमोहन दास, संदीप दास, धुना बहुरिया, सोनी बारिक, सुबीर पान, चेतन गोप, दुखिया नायक, सूरज बेहरा, प्रदीप पात्रो, मनमोहन बेहरा, गोपाल बनिया, जीतू पान, बबलू सांडिल, चंद्र मोहन नायक, जय गुरुम, हरि कुसटो करूवा, बी. पीटर राव सहित पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। नोवामुंडी के न्यू संग्रामसाई कैंप, बाजार, स्टेशन, जोजोकैंप, बड़ाजामदा बाजारटांड़, फुटबॉल मैदान और मिडिल स्कूल कॉलोनी में भी भव्य पंडाल सजाए गए। इसके अलावा नोवामुंडी बस्ती, कोटगढ़, टोंटोपोसी, दूधबिला, डांगोवापोसी, पेटेता और जेटेया बाजारटांड़ समेत कई गांवों में भी गणपति की प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की गई।
गणेशोत्सव को लेकर बच्चों और युवाओं में खासाv उत्साह दिखा। शाम होते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। लोगों ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। शहर से गांव तक पूरे दिन गणेशोत्सव को लेकर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।
