
रांची, 6 सितंबर। आइसब्रेकर ओशन विजन की ओर से सेंट्रो रांची में मिस एंड मिसेज झारखंड 2026 का ऑडिशन आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और संवाद कौशल का प्रदर्शन किया।

आयोजक प्रवीण सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित ऑडिशन के बाद कुल 25 प्रतिभागियों का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए किया गया। प्रवीण सिन्हा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य झारखंड की प्रतिभाशाली महिलाओं को बेहतर मंच और पहचान दिलाना है।
चयनित प्रतिभागी 27 सितंबर 2026 को रामाडा रांची में होने वाले भव्य अंतिम मुकाबले में हिस्सा लेंगी। कार्यक्रम में ब्रांड्स रूट के संस्थापक मनीष पांडेय भी मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
