
जमशेदपुर। क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की ओर से अष्टमी के पावन अवसर पर आशीर्वाद भवन ओल्ड एज होम में भजन-कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व और खुशी का एहसास कराया।राष्ट्रीय सह प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह ने कहा कि माता-पिता अपना पूरा जीवन बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य को संवारने में लगा देते हैं। ऐसे में जीवन के अंतिम पड़ाव पर उन्हें अकेलापन महसूस होना समाज के लिए दुखद है। हम उनके बच्चों की कमी पूरी नहीं कर सकते, लेकिन उनके साथ समय बिताकर खुशियां बांट सकते हैं।कार्यक्रम का नेतृत्व कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह एवं उनकी टीम ने किया। लक्ष्मी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता सिंह और सोनी सिंह ने भजन प्रस्तुत किए, जिन पर बुजुर्ग झूम उठे। संरक्षक धनेश सिंह (गुड्डू) का विशेष सहयोग रहा। बीना सिंह, कंचन सिंह, मोनी सिंह एवं सोनी सिंह ने भोग की व्यवस्था की। कार्यक्रम में राजेश सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, राजेश उज्जैन, अनु रंजन सिंह, रीना, माला रानी, रिंकू, पूनम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।समाज ने संदेश दिया कि बुजुर्गों की सेवा हमारा नैतिक कर्तव्य है और उनके लिए हमारा समय, सम्मान एवं अपनत्व सबसे अनमोल है।
